Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने की जनसुनवाई ।

1 min read

नर्मदापुरम्। जनसुनवाई के माध्यम से जहां नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है वहीं नपा के अधिकारी कर्मचारी भी सक्रिय हो जाते हैं। आज नगरपालिका में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा जनसुनवाई की गई। जिसमें नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया।

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर प्रति गुरूवार को नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। आज जनसुनवाई में पात्रता पर्ची में नाम जुड़वाने, पेंशन प्रकरण, निर्माण कार्य हेतु एनओसी, स्वच्छता, पेयजल संबंधी आवेदन आए थे। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने सुनवाई करते हुए अधिकांश समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया। आज जनसुनवाई में पार्षद रेखा यादव, उपयंत्री रीना गुप्ता, आयुषी रिछारिया, दीक्षा तिवारी सहित नपा के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि लोक कल्याण हेतु नपा में प्रति गुरूवार को जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। नागरिकों में जागरूकता आ रही है और लोग अपनी समस्याओं का समाधान कराने जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं। नपा के अधिकारी कर्मचारी को जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

About The Author