ग्राम रायपुर के एकीकृत कन्या शाला में आयोजित हुआ भविष्य से भेंट कार्यक्रम, सीएमओ ने अनुभव साझा किए और बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया ।
नर्मदापुरम्। शासन के निर्देशानुसार आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन ग्राम रायपुर के एकीकृत कन्या शाला में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर स्कूली बच्चों को संबोधित किया तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। श्रीमति पटले ने कहा कि गुरू हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं जो हमारे भविष्य को संवारते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।
इस दौरान सीएमओ द्वारा पाठ्य सामग्री के रूप में सभी बच्चों को कंपास भेंट किए गए। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, पालक और बच्चे उपस्थित थे।
Related posts:
दो दिवसीय भव्य आम महोत्सव का सेठानी घाट पर शुभारंभ, 31 मई तक चलेगा महोत्सव
May 30, 2026मध्य प्रदेश
अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई नर्मदा नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते पनडुब्बी जप्त
May 30, 2026मध्य प्रदेश
ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने छेड़का पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा, अधिकारियों सहित किया रात्रि विश्रा...
May 30, 2026मध्य प्रदेश
