Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

महिला सशक्तिकरण संसदीय स्थायी समिति की सदस्य बनीं राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम: लोकसभा में महिला सशक्तिकरण संसदीय स्थायी समिति का गठन लोकसभा सांसद डॉक्टर डी. पुरुन्देशवरी जी की अध्यक्षता में किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी को समिति में सदस्य मनोनीत किया गया। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि महिला सशक्तिकरण संसदीय समिति का गठन लोकसभा के माननीय अध्यक्ष द्वारा किया जाता है। यह समिति संसद के दोनों सदनों के सदस्यों (सांसदों) से बनी होती है। इसमें सभी दलों के सांसद शामिल होते हैं। यह समिति महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक और आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने और महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए काम करती है।

 

About The Author

Leave a Reply