Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सेंट्रल बैंक इंडिया की अनूठी पहल, किसानों के लिए साझा किया मंच

1 min read

oplus_0

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण

कृषक संध्या कैंप में किसानों से हुआ संवाद, आर्थिक समृध्दि के तरिके बताए

नर्मदापुरम: किसानों की आर्थिक उन्नति में सहभागी बनने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेशभर में

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अनूठी पहल शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक जिलों मे कृषक संध्या अभियान आयोजित कर कृषि, बैंकिंग व वित्तीय विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों से संवाद किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सिवनीमालवा में कृषक संध्या कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंचल प्रमुख तरसेम सिंह जीरा, क्षेत्रीय प्रमुख रजत मिश्रा, उद्यानिकी विभाग की उपसंचालक रीता उइके, अग्रणी जिला प्रबंधक आरडी वाघेला, कृषि विभाग से संजय पाठक, कृषि विशेषज्ञ राकेश सोलंकी इंदौर, पशुपालन विभाग से डा अंशु तुमराम समेत अधिकारी माजूद रहे। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अंचल प्रमुख तरसेम सिंह जीरा ने किसानों को फसल चक्र को बताते हुए उत्पादन बढ़ाने के तरिके बताए। तथा बैकिंग वित्तीय सहायता की सहायता की जानकारी दी। उन्होने कहा कि मैं स्वयं कृषक परिवार से हूं और किसानों की कठिनाइयों को निकटता से समझता हूं। किसानों के समग्र विकास के लिए कृषक संध्या कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक गांवों में जाकर किसानों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा उन्हें बैंकिंग और कृषि से जुड़ी नवीनतम योजनाओं की जानकारी देकर प्रगति के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं क्षेत्रीय प्रमुख रजत मिश्रा ने मंच से किसानों की बैंकिंग से संबंधित समस्याओं को सुनकर समाधान किया। उन्होने डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय अनुशासन के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक टिमरनी प्रकाश वासनिक द्वारा किया गया। इस दौरान जय जवान, जय किसान के गगनभेदी नारों के साथ वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

 

बाक्स

किसानों को दी योजनाओं की जानकारी, शंकाओं का समाधान किया

– कृषक संध्या कार्यक्रम में केसीसी किसान क्रेडिट कार्ड, खातों का त्वरित नवीनीकरण, पशुपालन से संबंधित केसीसी ऋण सुविधाएं, कृषि आधारित लघु उद्योगों को वित्तीय सहायता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पशुपालन विकास योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन कृषि यंत्रीकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं अधिकारियों ने किसानों तक सरकारी योजनाओं की पहुँच, बैंकिंग से जुड़े लेनदेन को सुव्यवस्थित करना, फसल बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा, कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग के बारे में बताया। इस मौके पर अजीत झा, वरिष्ठ प्रबंधक सौरव कुमार, शाखा प्रमुख रोहित पटेल, अविनाश कुमार, श्रवण हलवे, विश्वजीत रघुवंशी, आनंद कालाम समेत बढ़ी संख्या में कृषकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का आभार सिवनी मालवा शाखा प्रबंधक विकास पवार ने व्यक्त किया। उन्होने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसानों को उच्चतम बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाएगीं।

 

किसान बोले: बंैक के लिए हमारे मन में नर्मदा मां जैसी आस्था

– कार्यक्रम में मंच से किसानों ने कहा कि हमारी तीन पीढिय़ों से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से रिश्ते हैं। हमारी आर्थिक समृध्दि का आधार बैंक है। हमारे मन बैंक के प्रति नर्मदा मैया जैसी आस्था ही है। हमारे हर संकट में बैंक ने साथ दिया है। हिरणखेड़ा के किसान व सरपंच प्रतिनिधि आशुतोष लिटोरिया ने कहा कि गांव में महिलाओं व युवाओं को रोजगार से जोडऩे ग्रामीण स्वरोजगार के माध्यम से बैेंक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहतर कदम साबित हो रहा है।


oplus_0
oplus_32
oplus_0
oplus_0
oplus_32
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0

About The Author

Leave a Reply