शिव पुराण कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
नर्मदापुरम/होशंगाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय होशंगाबाद द्वारा साधु वासवानी खेल मैदान, सिंधी कॉलोनी ग्वालटोली में शिव पुराण कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा में भगवान शिव-पार्वतीजी की मनमोहक झांकी मुख्य आकर्षण रही, जिसने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें बहन सरिता मालवीय (तहसीलदार नर्मदापुरम), बहन नीतू यादव (नगर पालिका अध्यक्ष), बहन निर्मला हंसराज (पार्षद), बहन सुषमा खत्री (पार्षद), बहन नीरजा फोजदार (वरिष्ठ समाजसेवीका), भ्राता नरेंद्र पटेल (पार्षद) एवं भ्राता सुभाष गौर (विधायक प्रतिनिधि) सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कथा वाचिका नीलू बहन ने भगवान शिव की महिमा का सुंदर वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया और दिव्य एवं अलौकिक अनुभूति करवाई।

सुनीता बहन ने सभी को प्रतिदिन आने का निमंत्रण देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 16 से 22 तारीख तक 7 दिवसीय रहेगा। इसमें प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक म्यूजिकल एक्सरसाइज और तनाव मुक्त जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी, तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक शिव पुराण कथा का आयोजन होगा।

आदरणीय तुलसा बहन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भगवान को कैसे याद करें उसकी विधि बताई।
अंत में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
