इन्द्रप्रस्थ कालोनी में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
नर्मदापुरम। मालाखेड़ी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में भगवान नर्मदेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर हर हर महादेव के जयकारे गूंजे। महाशिवरात्रि पर मंदिर की साज सज्जा की गई। पंडित प्रेम नारायण शर्मा द्वारा प्रातः काल से ही मंदिर में भगवान शंकर की पूजा सजावट एवं अभिषेक का कार्यक्रम भक्तों के लिए कराया गया। दोपहर को प्रसाद के रूप में खिचड़ी एवं फल आदि बांटे गए। शाम को समिति के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से भगवान शंकर का अभिषेक कर रात्रि को आरती की गई एवं प्रसाद बांटा गया। सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर दर्शन पूजन आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सोमवार को भंडारा का आयोजन किया गया।
Related posts:
शातिर चोर 24 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में चोरी गया मसरुका 1,50,000/- रुपये बरामद
July 15, 2026मध्य प्रदेश
06 लाख कीमती जनरेटर चोरी करने वाले शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में
July 15, 2026मध्य प्रदेश
हजरत गौरी शाह मजार बागरातवा मे तोडफोड करने वाला आरोपी को माखन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
July 12, 2026Uncategorized
