कलेक्टर सोनिया मीना ने विस्थापित ग्राम के ग्रामवासियो के लिए जारी की 3.25 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति
नर्मदापुरम । कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रकरण का निराकरण करते हुए आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की गई हैं, जिससे विस्थापित ग्राम के ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा। प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर सुश्री मीना ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) क्षेत्र से विस्थापित ग्राम बडगोंदी के लगभग 20 ग्राम वासियों को वन विभाग से मिलने वाली 3.25 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ उनके पुनर्वास को भी मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि ग्राम वासियों के लिए राजस्व ग्राम से वन ग्राम में परिवर्तित इन ग्रामों को वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा नव स्वीकृत हरदा-टिमरनी मार्ग के अंतर्गत स्वीकृत प्रकरणों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत धारा 11 के प्रकाशन की भी स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे परियोजना के कार्यों में गति आएगी।
