Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

रेलमंत्री को “एक्स” पर की गई शिकायत के बाद नर्मदापुरम रेल्वे स्टेशन पर शान से लहराया तिरंगा    

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा गया। तिरंगा लहरते ही लोग गौरवांवित और उत्साहित हुए। रेल्वे अधिकारियों की उदासीनता के चलते नर्मदापुरम रेल्वे स्टेशन पर तिरंगा नहीं लहर पा रहा था। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को भाजपा नगर मंत्री मनीष परदेशी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक्स ( ट्विटर ) के माध्यम से पत्र लिखकर अवगत कराया था। शिकायत की सूचना मिलते ही रेल विभाग हरकत में आया था और रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों ने तिरंगा लगने वाले स्थान का निरीक्षण किया था। रेल विभाग ने मंगलवार दोपहर को तिरंगा लगाने का ट्रायल किया ऒर देखते ही देखते 100 फीट ऊंचा तिरंगा हवा में लहराने लगा। नर्मदापुरम रेल्वे स्टेशन पर तिरंगा लगने पर भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी ने एक्स पर तिरंगा लगने का वीडियो शेयर कर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व रेल विभाग का आभार माना है। गौरतलब है कि नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर 2 साल पहले पोल लगा दिया गया था। लेकिन रेल अधिकारियों की उदासीनता के चलते पोल पर तिरंगा नहीं लग पा रहा था। एक्स पर मनीष परदेशी की मांग करने के बाद रेल मंत्रालय से मैसेज भी प्राप्त हुआ था। जिसमें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब नर्मदापुरम स्टेशन पर 100 फिट ऊंचा तिरंगा शान से लहरा रहा है।

About The Author

Leave a Reply