NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर से मिला प्रतिनिधिमंडल कचरा निष्पादन कराने हेतु प्रशासन से मांगी जमीन

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम्। नगर की समस्याओं को लेकर मंगलवार को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर सोनिया मीना से मिला। उन्होंने पत्र देकर नगरीय क्षेत्र के कचरे के निष्पादन कराने हेतु भूमि की मांग की। साथ ही नगर में हो रहे सीवरेज के घटिया कार्यों की शिकायत की गई है।
क्या है मामला
नगरीय क्षेत्र का कचरा टेनचिंग ग्राउंड में डंप कराया जाता था वहां अब कचरे का निपटान किया जा रहा है। उक्त कार्य के कारण वहां पर जगह नहीं है। खोजनपुर स्थित भूमि पर कचरा डंप कराया जा रहा था जिसको लेकर स्थानीय किसानों ने आपत्ति जताई तथा कचरा वाहनों को वापस कर दिया। प्रतिदिन करीब 120 टन कचरा निकलता है जिसके निष्पादन में बहुत कठिनाई आ रही है। तीन दिनों से कचरा वाहन कचरे से लदे हुए हैं। कलेक्टर सुश्री मीना से जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई जिससे शहर में एकत्रित हो रहे कचरे का निष्पादन किया जा सके।
आवेदन सौंपते समय नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सभापतिगण, पार्षदगण, पार्षदप्रतिनिधिगण, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा नेता हंस राय आदि उपस्थित रहे।

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि समस्या को लेकर कलेक्टर महोदय से मिलकर हमने नगर के कचरे के निष्पादन हेतु भूमि की मांग की गई है। उन्होंने जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। एवं नगरीय क्षेत्र में सीवरेज का कार्य कर रही भुवन इंफ्रास्टेनक्चर के कार्य को लेकर भी  शिकायत की है, भुवन इंफ्रास्टेनक्चर कंपनी द्वारा घटिया स्तर का निर्माण किया जा रहा है। सड़क रेस्टोरेशन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है जिससे नागरिकों को बेहद परेशानी हो रही है। दुर्घटनाएं हो रही है। जहां जहां सड़कें खोदी गई फिर से रेस्टोरेशन कराए जाने हेतु निर्देश करने हेतु कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया है ।

About The Author

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.