Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जन अभियान परिषद् की छात्र/छात्राओं द्वारा किया जा रहा जल गंगा संवर्धन अभियान

1 min read

रिपोर्टर शिवकुमार पटेल :-

सोहागपुर । मप्र जन अभियान द्वारा चलाये जा रहें जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रविवार को कक्षा में सभी छात्राओं के लिए मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी छात्राओं द्वारा एक दुसरे के हाथों में जल गंगा संवर्धन अभियान हेतु प्रचार प्रसार के उद्देश मेहदी लगाई। जिसमें आयुषी कुशवाहा छात्रा ने मेंहदी के माध्यम से संदेश दिया की वर्षा का जल हम यदि संरक्षित नहीं करेंगे। भविष्य में हम नदी तालाबों की फोटो देखेंगे बस। वंशीका भावसार छात्रा द्वारा बताया गया कि जब तक पेड़ों का संरक्षण नहीं होगा, तो वर्षा भी नहीं होगी। और होती है तो वर्षा का पानी भी नही रुकेगा बह कर चला जायेगा। मिट्टी का कटाव होता रहेगा।

इस आयोजन मे शिवानी, वर्षा,  सीमा, प्राची, नेहा, रंजना, शिवनी कुशवाहा,  चांदनी,  शिविका कुशवाहा उदय आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड समन्वयक के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें गजेंद्र ठाकुर, श्याम मीना, सचिन विश्वकर्मा मंजु व निशा चौरसिया मेंटर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में आयुषी प्रथम, वंशीका भावसार द्वितीय स्थान पर रही। इन छात्राओं ने विकास खंड समन्वयक के हाथो में भी मेहंदी लगाई।

About The Author

Leave a Reply