Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

विराट कवि सम्मेलन 15 को देवनगर मे

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। नर्मदा आव्हान सेवा समिति व्दारा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन देवनगर रायसेन मे 15 अप्रैल को किया जायेगा।

केप्टिन करैया ने बताया की हमारे मार्गदर्शक,शुभचिंतक, देश के कुशल मंच संचालक,ओज के प्रख्यात कवि कौशल सक्सेना के जन्मदिन के उपलब्ध मे चतुर्थ वर्ष मे 15 अप्रैल रात्रि 8 से बगीचा धाम हनुमान मंदिर देवनगर जिला रायसेन मे किया जा रहा है।
आयोजक केप्टिन करैया ने बताया की कवि सम्मेलन मे अतिथियों मे अंतरराष्ट्रीय कवि चौधरी मदनमोहन समर, जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश शर्मा,जिला पंचायत सदस्य सोनू मीना, अध्यक्ष हिन्दू उत्सव समिति सुरेश साहू एंव सरपंच श्रीमती रचना श्रीवास्तव की गरिमापूर्ण उपस्थिति मे होगा।
समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी हंस राय ने बताया की जलाल मयकश,सुनील केहरी भोपाल,पं.महेन्द्र मधुर आष्टा,लोमश गौर, दीपक यदुवंशी आमला,कपिल दुबे, बालकवि दुहित गौर हरदा,
सुनिता पटैल जबलपुर,ज्योति श्रीवास्तव पिपरिया अपनी प्रस्तुति देंगे।

 

About The Author

Leave a Reply