Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

हेलमेट और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस कप्तान के नेतृत्व में मोटर साइकिल रैली हुई

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम । आज सुबह यातायात माह के अंतर्गत हेलमेट के उपयोग हेतु जागृति लाने के उद्देश्य से नर्मदापुरम पुलिस द्वारा मोटर साइकिल रैली निकाली गई । जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह भी स्वयं सम्मिलित हुए । वाहन रैली प्रातः 08.00 बजे पुलिस लाईन से रवाना होकर चक्कर रोड, बड़ तिराहा, कोठी बाजार, अस्पताल तिराहा, सराफा, सतरस्ता, मीनाक्षी चौक होते हुए वापस पुलिस लाईन मैं समापन हुई। जागरूकता रैली में पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के साथ डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा, सूबेदार विनय अडलक, सूरज जमरा, ईशान रिछारिया, एस.आई दिनेश मिश्रा, एस.आई रूपेंद्र ऊईके, यातायात का बल महिला बल और जिला मुख्यालय का बल सम्मिलित हुआ। रैली के आगे और पीछे यातायात जागरूकता रथ चला जिसके द्वारा यातायात नियमों, हेलमेट के प्रति जागरूक किया गया।

 

About The Author

Leave a Reply