Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सांसद खेल महोत्सव के तहत 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक नर्मदापुरम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

1 min read

नर्मदापुरम। युवाओं को खेल एवं फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने और खिलाडियों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयोजन से त्रिस्तीय (ग्रामीण स्तर, विधानसभा स्तर एंव लोकसभा स्तर) सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ खेल एंव युवा कल्याण मंत्री म०प्र० शासन  विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य में किया जा चुका है।

जिला मुख्यालय के गुप्ता ग्राउंड नर्मदापुरम एवं एस.एन.जी. स्टेडियम  में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। खेल महोत्सव 2025 के सुचारु एंव सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जारी आदेशानुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को खेल मैदान / खेल सामग्री / आदि संसाधनों की व्यवस्था एवं उनकी सुरक्षा हेतु कर्मचारी की डयूटी संबंधित नगरपालिका द्वारा किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग नर्मदापुरम, जिला शिक्षा अधिकारी एवं डी.पी.सी. नर्मदापुरम तथा समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खेल विधा के पंजीकृत खिलाडियाँ / टीमों एंव प्रतिभागियों को खेल स्पर्धा आयोजन की तिथि, समय एवं आयोजन स्थल की समस्त जानकारी से सूचित करेंगे।

प्रतिभागियो को ग्रामीण क्षेत्र से खेल मैदान तक लाने एंव प्रतिभागिता उपरांत सुरक्षित वापस ले जाने हेतु समुचित वाह्न व्यवस्था क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम एवं अनुविभागीय अधिकारी यातायात नर्मदापुरम द्वारा की जाएगी। खेल स्पर्धा के दौरान सभी खेल मैदानों पर फर्स्ट-एड, दवाओं सहित, आपात चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम को दायित्व सौंपे गए हैं। समस्त एसडीएम एवं एसडीओपी, सांसद खेल महोत्सव 2025 के खेल स्पर्धा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

सांसद खेल महोत्सव-2025 के सुचारु एवं सफल आयोजन हेतु समस्त आवश्यक सहयोग एंव जानकारी के संबंध में जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटैल नोडल अधिकारी होंगी।

 

About The Author

Leave a Reply