परिवहन विभाग ने जांच के दौरान बिना फिटनेस एवं पी.यू.सी न होने पर कटे चालान
1 min read
नर्मदापुरम । परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत नर्मदापुरम में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकु शर्मा के नेतृत्व में प्रभारी संभागीय सुरक्षा स्क्वाड श्री हिमांशु जैन द्वारा सख्ती से कार्यवाही करते हुए विषेश चेकिंग के दौरान लगभग 65 से अधिक वाहनों की जांच की गई तथा फिटनेस, बिना, पी यू सी, एस एल डी तथा अन्य अपराध पाए जाने पर चलानी कार्यवाही की। अभियान के दौरान लगभग 12 वाहनों पर राशि 20 हज़ार रुपए की चलानी कारवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि परिवहन नियमों एवं कराधान अधिनियम/नियमों के प्रावधानों के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 22 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2025 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में बिना वैध बीमा, फिटनेस, पीयूसीसी (PUCC), वीएलटीडी (VLTD), एसएलडी (SLD), अग्निशमन प्रणाली (FDSS, FDAS, FAPS), फर्स्ट एड किट की अनुपलब्धता, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, बिना परमिट/AITP परमिट वाले वाहन, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ओवर पैसेंजर, बकाया कर वाले वाहन और विशेष रूप से स्कूल बसों की जांच की जा रही है।
