Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

एस.आई.आर. का कार्य मिशन मोड पर होना चाहिए, यह राष्ट्रीय हित का महत्वपूर्ण कार्य है- डॉ शर्मा

1 min read

नर्मदापुरम। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार भाजपा जिला कार्यालय में नर्मदापुरम नगर एवं नर्मदापुर मंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह घर-घर जाकर तथ्यात्मक जानकारी जुटाए और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया में पूरी गंभीरता दिखाए। डॉ. सीतासरन शर्मा ने मंडल स्तरीय एस.आई.आर. समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. अभियान केवल चुनाव की तैयारी नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के भविष्य को सुदृढ़ करने वाली प्रक्रिया है। इसलिए संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस कार्य को प्राथमिकता दें और निर्धारित समय सीमा में बूथवार प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता पीयूष शर्मा कहा प्रजातंत्र की जड़ यदि कहीं है, तो वह एस.आई.आर. प्रक्रिया में ही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का नियमित पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव को मजबूत करता है। सही मतदाता सूची तैयार होना ही सुचारु चुनाव प्रक्रिया का पहला चरण है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी तत्परता से एस.आई.आर. के काम में जुटे।

बैठक को संबोधित करते हुए एस.आई.आर. विधानसभा संयोजक जयकिशोर चौधरी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान संगठन की प्राथमिकता है। बूथ सशक्तिकरण और सटीक मतदाता सूची ही आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यदि समर्पण के साथ एस.आई.आर. का कार्य करेंगे तो संगठन की मजबूती और लोकतंत्र की गुणवत्ता दोनों बढ़ेंगी।

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने एवं आभार मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने व्यक्त किया। इस दौरान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विधानसभा संयोजक जयकिशोर चौधरी, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला मंत्री गोविंद राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित, मनोहर बडानी, विवेक गौर अजय श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे सहित मंडल पदाधिकारी एवं बीएलओ-2 उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply