बाबा साहेब डा.भीम राव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती हर्षउल्लास के साथ मनाई ।
1 min read
रिपोर्टर : – राजकुमार पटेल
बनखेड़ी। नगर बनखेड़ी के अंबेडकर भवन में सोमवार को अहिरवार समाज के नेतृत्व में बाबा साहेब डा.भीम राव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती हर्षउल्लास के साथ मनाई गई। बता दें कि सर्व प्रथम अमान सिंह राठौर द्वारा बौद्ध बंदना की गई। जिसके बाद बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पिता दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं को पानी की बाटल उपहार स्वरूप दी गई।
जिस उपरांत अंबेडकर भवन से नीले झंडे लहराकर डोल बाजे के साथ शोभायात्रा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा का समापन अंबेडकर भवन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कियागया।
इस दौरान कार्यक्रम में समाजसेवी अमान सिंह राठौर, एकम सिंह तिलांथे, विपिन टिकैत, नीरज गोलिए, सतीश कुमार, प्रतिभा अहिरवार, लेखराम गोलिए, किशोरी लाल, राजू टिकैत, जगदीश प्रसाद मांडले, सालक अहिरवार, मुकेश पूर्वी, गेंदीलाल पूर्वी, शिवदयाल भूरेट महिलाएं और युवा सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

