Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मन की बात का 120वां एपिसोड जिले में विशेष उत्साह के साथ सुना गया। महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मिला प्रेरक संदेश प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा की विशेष उपस्थिति रही

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का 120 वां एपिसोड रविवार को नर्मदापुरम के सिवनी मालवा विधानसभा के केसल मंडल के बूथ क्रमांक 297 पर नीलकंठ मैरिज गार्डन, चौकीपुरा में स्व-सहायता समूह की महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

मन की बात में महिलाओं को आत्मनिर्भरता का प्रेरक संदेश

प्रधानमंत्री जी ने स्व-सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि देश की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। उन्होंने महिला उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल इंडिया अभियान में उनकी बढ़ती भागीदारी की प्रशंसा की।

प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों की महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके प्रयासों से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कहा कि मन की बात सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला जन-आंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार देश के हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुशील वरखड़े, अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

About The Author

Leave a Reply