ग्राम डूडा देह में वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया
1 min read
नर्मदापुरम । गत दिवस ग्राम डूडा देह, तहसील सोहागपुर में अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर श्री अनिल जैन के निर्देशन में राजस्व दल, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा झोपड़ी बनाकर एवं फसल बोकर कब्जा किया गया था। प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उन झोपड़ियों से सामान निकालकर वाहन के द्वारा अन्य स्थान पर भेजा गया और भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया गया। इसके बाद वन विभाग को इस भूमि का आधिकारिक कब्जा सौंप दिया गया।
इस कार्रवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे, जिन्होंने अतिक्रमण को निष्क्रिय करने और भूमि को वन विभाग के कब्जे में सौंपने की प्रक्रिया में सहयोग किया।
Related posts:

नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री तिवारी का जन्मदिन मनाया, हुआ स्वागत-सम्मान

बागलखेड़ी में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया रहीं मु...

