Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

रिटेल ऋण आउटरीच कार्यक्रम के लिए विशेष शिविर आयोजित हुआ

1 min read

oplus_2

नर्मदापुरम। घर से लेकर बेहतर गाड़ी लेने के सपनों को साकार करने के उदेश्य प्रत्येक ग्राहक को सरल, सस्ते और आवश्यकता अनुसार रिटेल ऋण समाधान प्रदान करने की मदद को लेकर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया द्वारा रिटेल ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर शुक्रवार को समेरिंटस चौराहे से कुलामढ़ी बायपास पर स्थित डिवाइन सिटी परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित हुआ। इसके अलावा आर्डिनंस फेक्ट्री इटारसी में डीजीएम गिरीश कुमार पाल की उपस्थिति में और हरदा शाखा में भी शिविर आयोजित हुआ। इस मौके पर डिवाइन सिटी के डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह बेस ने कहा कि यह सेंट्रल बैंक की एक अनूठी पहल है जो ऋण वितरण और ग्राहकों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है, जिससे अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्रों को बढ़ावा मिल सकेगा। वहीं क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक दिग्विनय सिंह ने कहा कि सेंट्रल बैंक के रिटेल खुदरा ऋण आउटरीच कार्यक्रम के द्वारा बैंक व्यक्तिगत ऋणों जैसे गृह ऋण, वाहन ऋण आदि और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों एमएसएमई को ऋण वितरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय समावेशन और ग्राहकों को आसानी से और तेजी से ऋण उपलब्ध कराना है। इस दौरान शाखा प्रबंधक आशीष कुमार ने सेंट गृह लक्ष्मी होम लोन, सेंट होम लोन, सेंट व्हीकल लोन, सेंट गोल्ड लोन स्कीम की जानकारी दी जाएगी। वहीं क्षेत्रीय कार्यालय के विपणन अधिकारी शुभम सिंह द्वारा सभी रिटेल आवश्यकताओं के लिए सरल व सस्ती सुविधाएं ग्राहकों को बताईं गई ।  इच्छुक ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृत कर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

About The Author

Leave a Reply