Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जीवन रक्षा पदक पुरस्कार से सम्मानित शैलेन्द्र सिंह राजपूत का राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया सम्मान

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। आज गांव जासलपुर एवं शहर नर्मदापुरम मध्य प्रदेश का नाम गौर्वांवित करने वाले भारत मां के वीर सपूत भारतीय सेना में सेवा देय रहे श्री शैलेन्द्र सिंह राजपूत जी का राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी ने शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। गौर तलब है कि शैलेन्द्र सिंह राजपूत को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जीवन रक्षा पदक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शैलेन्द्र सिंह राजपूत ने वीरता का परिचय देते हुए वर्ष 2024 पूर्वी सिक्किम कुपुप हरभजन बाबा मंदिर दर्शन करने आये हुए यात्रियों का वाहन अचानक बर्फ़बारी भूस्खलन में फिसलकर बुरी तरह फंस जाने पर अपनी जान की परवाह किए बगैर 8 लोगों को जिनमें 2 स्त्रियां 3 पुरुष एवं 3 बच्चे थे को सुरक्षित बचाव किया। इन लोगो को बचाते हुए श्री शैलेन्द्र सिंह खुद चोटिल हो गए थे। उनके इस साहसिक एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए माननीय राष्ट्रीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शैलेन्द्र सिंह राजपूत को जीवन रक्षा पदक एवं वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । उनके इस अदम्य साहसिक कार्य ने क्षेत्र को गौर्वांवित किया है।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें