Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अतिक्रमण दल ने हटाया बस स्टेंड से अतिक्रमण

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा नगर को व्यवस्थित करने की कार्रवाई प्रतिदिन की जाती है। मुख्य नगरपािलका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने दल बल के साथ आज प्राइवेट बस स्टेंड पर स्थित अतिक्रमण हटाया तथा रखे टपों को जब्त कर नगरपालिका के अधिकारी क्षेत्र में लिया।
अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि प्राइवेट पर बस स्टेंड पर अतिक्रमण की शिकायत लगातार नागरिकों द्वारा की जा रही थी। आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया है। आगे लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अत: नागरिकों से आग्रह है कि वे अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा नगरपालिका द्वारा सख्ती से अतिक्रमण हटाया जाएगा जिसमें टूट फूट की जिम्मेदारी आप सभी की होगी।

 

About The Author

Leave a Reply