Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सिवनी मालवा पुलिस ने लूट का किया खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

1 min read

रिपोर्टर :-अर्जुन कुशवाह

सिवनी  मालवा। फरियादी रामभरोस जाट उम्र 60 साल निवासी वार्ड 07 शिवपुर रोड सिवनी मालवा द्वारा थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट की गई कि 06 मई में रात्रि के लगभग 9.30 बजे फरियादी अपने घर पर आराम कर रहा था तभी 3 अज्ञात नकावपोश व्यक्तियों द्वारा अचानक घर के अंदर घुसकर फरियादी के साथ मारपीट की गई एवं धारधार हथियार से डराकर चोट पहुंचाते हुए घर मे रखे नगद 10,000 रुपये एवं सोने चांदी एवं बेन्टेक्स के आभूषण लेकर फरार हो गये।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप. क्र. 312/ 26 धारा 331 (6), 309 (6) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिवनी मालवा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये गए। थाना प्रभारी सिवनी मालवा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर तलाश शुरू की गई। इस दौरान अनुसंधान टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे कैमरों सहित बस स्टैण्ड एवं अन्य स्थानों पर आरोपियों की छानबीन की गई। तलाशी के दौरान तकनीकि साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही आशीष कटारे एवं अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव को अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जिन्होने पूछताछ के दौरान घटना कारित करना स्वीकार किया।

आरोपियों से घटन मे प्रयुक्त छूरा एवं लूट का मसरुका नकदी 7,000 चांदी, बैंटेक्स के जेवर व सोने की अंगूठी जप्त कि गई एवं दोनों आपोरियों द्वारा एक अन्य सा अनिल बाथव पिता राम बाथव का घटना में सम्मिलित होना बताया गया जो कि घटना दिनांक से फरार है घटना में सम्मिलित तीनो आरोपी की पहचान की जा चुकी है एवं एक आरोपी अनिल बाथव पिता राम बाथव घटना दिनांक से फरार हे जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा पूरी टीम को 5,000 रु. के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना सिवनी मालवा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जो निम्नानुसार हैं।

आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे, अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव, अनिल बाथव पिता राम बाथव सभी निवासी सिवनी मालवाआरोपी आशीष कटारे पिता गोवर्धन कटारे एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना सिवनी मालवा में (01) अप. 275/25 धारा 296 (ब), 115 (2), 351(3), 3(5) बीएनएस (02) अप. क्र. 343/25 धारा 296 (ब), 115(2), 351(3) बीएनएस (03) अप. क्र. 631/25 धारा 296 (ब), 115(2), 351(3), 119(1) बीएनएस (04) अप. क्र. 694/25 धारा 137 (2) बीएनएस (05) अप. क्र. 236/26 296(ब), 115(2), 351 (3) बीएन एस के कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है एवं आरोपी अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव के विरुद्ध अप. क्र. 27/22 धारा 379, 34 भादवि 3 सा.सं.नु.नि. अधि. का 01 अपराध पंजीबद्ध है । पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरी. सुधाकर बारस्कर द्वारा हमराह बल के संपूर्ण कार्यवाही की गई

कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका  थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरी० सुधाकर बारस्कर, उनि० नागेश वर्मा, सउनि बलराल सिरसाम, प्र.आर. प्रीतम बाबरिया, प्र.आर. अशोक चौहान , आर० कपिल जाट, आर. केतन, आर. गौरीशंकर, आर. अर्जुन, महिला आर. आरती, एवं सायबर सेल से आर० संदीप यदुवंशी, आर० दीपेश सोलंकी की रही ।

About The Author