Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

संबल योजना बनी संकट की घड़ी में सहारा, नर्मदापुरम निवासी ममता गौर को योजनान्तर्गत मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

1 min read

नर्मदापुरम । मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी संबल योजना राज्य के असंगठित श्रमिकों के लिए एक सशक्त सुरक्षा कवच के रूप में उभर रही है। इस योजना के माध्यम से संकट के समय ज़रूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें राहत दी जा रही है।

इस जनहितकारी योजना की सार्थकता का वर्णन करते हुए मालाखेड़ी नर्मदापुरम, निवासी ममता गौर द्वारा बताया गया कि उनके पति की मृत्यु के पश्चात परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। इस कठिन समय में उन्हें संबल योजनान्तर्गत 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उनके परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति संभव हो सकी और उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिली।

श्रीमती गौर ने इस सहायता के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संबल योजना जैसे जनहितकारी प्रयासों से अनेक गरीब और असंगठित वर्ग के परिवारों को नई आशा मिल रही है।

 

About The Author

Leave a Reply