Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने विभिन्न वार्डों में अनुसूचित समाज के प्रबुद्धजन परिवार से भेंट कर संविधान निर्माता बाबा साहेब का अंबेडकर जी का चित्र भेंट कर सम्मान किया

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम्। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पखवाड़े के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बस्ती संपर्क एवं संवाद अभियान के अंर्तगत नर्मदापुरम नगर के वार्ड क्रमांक 19 , 14, 13 अनुसूचित जाति के विभिन्न प्रबुद्धजनों के निवास पर जाकर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने संवाद किया । माननीय सांसद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी का चित्र भेंट कर सम्मान किया एवं परिवारजनों के कुशलक्षेम को जाना। वार्ड 19 के राजेंद्र राजोरिया एवं याघवेंद्र मेहरा वार्ड नंबर 14 के अधिवक्ता मुकेश मालाजपुरे वार्ड नंबर 13 के महेश यादव जी संतराम मौर्य रमेश मलैया जी के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान कर बाबा साहेब डॉ अंबेडकर का चित्र भेंटकर बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पंडित आचार्य अजय दुबे जी राजेश तिवारी जी, अमित तिवारी जी, पत्रकार मुकेश भदौरिया, राजेश मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, अतुल भंडारी विशाल दीवान, सुंदरम अग्रवाल, रविंद्र राजोरिया,सचिन तोमर कमल राव चव्हाण यश तिवारी ऋषभ शुक्ला, दीपक यादव, लक्ष्मण किशोर शास्त्री, बद्री प्रसाद कौरव मयंक गौर शिवम् पांडे जितेन्द्र दुबे सहित वार्ड के अनेक लोग उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply