Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

दिव्यांग विद्यार्थियों संग माटी से बनाए गणेश, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

1 min read

नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने रविवार को निज निवास स्थित कार्यालय संवाद केंद्र पर भविष्य विशेष विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर गणेशोत्सव के अवसर पर माटी से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का निर्माण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के साथ सामाजिक समरसता एवं एकात्मता का संदेश देना था।

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की महती आवश्यकता है। मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखती हैं, बल्कि बच्चों में रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान भी जागृत करती हैं। उन्होंने सभी स्नेहीजनों को माटी से

निर्मित गणेश प्रतिमा वितरित करते हुए गणेशोत्सव को पर्यावरण हितैषी तरीके से मनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भविष्य विशेष विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ अपने हाथों से मिट्टी के गणेश बनाए, जिससे वातावरण श्रद्धा और उल्लास से भर उठा।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, भविष्य विशेष विद्यालय से योगेश शर्मा, मुस्कान, विवेक, सचिन तोमर, धर्मेंद्र जाट, योगेंद्र सोलंकी, प्रभात पांडे, राजेश चौरे, राजेंद्र ठाकुर, त्रिपाठी जी पंडित शुभम भार्गव सहित पारिवारिक सदस्य, मोहल्ले की बहनों एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

About The Author

आपसे छूटी खबरें