चार वर्षों से स्वच्छता का संकल्प निभा रहा कायस्थ समाज, चित्रगुप्त घाट पर मातृशक्ति ने चलाया सफाई अभियान
1 min read
नर्मदापुरम। अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को स्थानीय चित्रगुप्त घाट पर समाज के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने घाट परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अखिल भारतीय कायस्थ समाज द्वारा बीते चार वर्षों से प्रत्येक रविवार को चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बारिश के दौरान समाजजनों द्वारा स्वच्छता के साथ-साथ वृक्षारोपण को भी प्राथमिकता दी जाती है। रविवार को बारिश नहीं होने के कारण मातृशक्ति सहित पुरुष सदस्यों ने चित्रगुप्त घाट के किनारे तथा आसपास के गुर्जे और तटों पर जमा कचरे एवं गंदगी की सफाई की। इस अवसर पर सी बी खरे, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, ममता तिवारी,सुमन वर्मा, प्रीति खरे, मंजूला वर्मा ज्योति वर्मा प्रिया श्रीवास्तव राजेंद्र श्रीवास्तव, रितु श्रीवास्तव, सुनील राय, विजय वर्मा, मनोज वर्मा, केशव देव वर्मा, अशोक वर्मा, माधव देव वर्मा लालता प्रसाद सहित अनेक सामाजिक बंधु मौजूद थे। इस दौरान ऋषिकेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। चित्रगुप्त घाट जैसे सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की नियमित सफाई से न केवल वातावरण स्वच्छ रहता है, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। समाज द्वारा पिछले चार वर्षों से लगातार चलाया जा रहा यह अभियान इसी सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है।

