NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नशा छोड़ें, समाज को नई दिशा दें : डा. बबीता राठौर

नर्मदापुरम। विकासखंड केसला की ग्राम पंचायत मलोथर में प्रशासन आपके द्वार अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय जन कल्याणकारी एवं समाधान शिविर में नशामुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग डा. बबीता राठौर ने उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डा. राठौर ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ऊर्जा होती है। यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो समाज और देश के विकास को नई गति मिल सकती है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए सभी को मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, इटारसी एसडीएम नीलेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर नीता कोरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

About The Author