Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नगर पालिका कार्यालय मैं प्रत्येक गुरूवार को होगी जनसुनवाई – नपाध्यक्ष नीतू यादव

1 min read

oplus_2

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम्। नागरिकों की समस्या का समाधान करने अब नगरपालिका परिषद में प्रत्येक गुरूवार को 11 बजे से 2 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा , यह अभिनव पहल नपाध्यक्ष श्रीमति नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी shreemati हेमेश्वरी पटले के निर्देश से शुरू हो रही है ताकि नागरिकों को समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमति नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमति हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर गुरूवार से नगरपालिका कार्यालय में नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने हेतु जनसुनवाई शुरू की जा रही है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने बताया कि निकाय की जनता की जनसमस्या के निराकरण हेतु जनसुनवाई प्रत्येक गुरूवार प्रात: 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक कार्यालय नगर पालिका के अमृता सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। समीक्षा बैठक में निकाय के सभी विभागों के प्रभारी अधिकारी/लिपिक अनिवार्य रूप से शिकायतों के निराकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। बैठक में यदि लंबित शिकायत से संबंधित विभाग प्रमुख/लिपिक अनुपस्थित पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित का होगा। उक्त में लंबित जनसुनवाई का निराकरण भी सुनिश्चित करेंगे।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नागरिकों के हित में यह सुविधा दी जा रही है। नगरपालिका कार्यालय में प्रत्येक गुरूवार को जनसुनवाई होगी। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा नागरिकों से आग्रह किया गया है कि नपा की जनसुनवाई में आकर अपनी समस्याएं बताएं तथा उनका समाधान कराएं।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें