Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

स्व. धर्मेंद्र चौबे को दी श्रद्धांजलि, शामिल हुए पत्रकार और विशिष्टजन

1 min read

oplus_2

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चौबे का गत शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है । वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े थे। उन्होंने उन्होंने अलग-अलग समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी। शहर के कलेक्ट्रेट स्थित पीपल चौक पर नर्मदांचल पत्रकार संघ के कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्व. चौबे के परिजन पत्रकार और अनेक विशिष्टजन शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पत्रकारों ने स्व. चौबे के साथ बिताए अपने पलों को याद किया और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर उनके परिजनों को दुख सहने की क्षमता देने की कामना की। सभी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।इस मौके पर नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पत्रकार श्याम राय पत्रकार बलराम शर्मा पत्रकार राजेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र कौरव,रामभरोस मीणा,नरेंद्र कुशवाहा,महेश चौकसे, के  एन त्रिपाठी, अंशुल पांडे, अभिनव उपाध्याय, मनोज जराठे, लोकेश तिवारी , प्रशांत दीक्षित, विजय कुंभारे, मनोज सोनी, प्रदीप गुप्ता, मनोज चौरे,दयाराम फौजदार, अश्वनी उपाध्याय, रविंद्र चौबे , तुकाराम यादव, एनडी दीक्षित, हेमंत राजपूत, धीरज चौकसे, कमल चव्हाण,खुशबू बूलचंदानी, स्वर्गीय चौबे के साले व्यास जी, गोविंद चौधरी, गोलू सहित अन्य पत्रकार और विशिष्टजन मौजूद थे।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें