नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया नि:शुल्क मेगा होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का निरीक्षण
जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। रामलीला मैदान में लगे नि:शुल्क मेगा होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का गुरूवार को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। यह शिविर आयुष विभाग द्वारा विश्व होम्योपैथी दिवस डॉ सैमुअल हेनीमेन की जयंती के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में लगाया गया था। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि पूनम मेषकर आदि उपस्थित थे।
शिविर में उपस्थित डॉ अक्षय जैन ने बताया कि जिला अधिकारी डॉ विमला गढ़वाल के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 400 से अधिक मरीजों ने होम्योपैथी पद्धति से उपचार कराया। शिविर में डॉ एके पुष्कर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Related posts:
जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 158 आवेदनों का किया समाधान
July 28, 2026नर्मदापुरम
नवांकुर अभियान के तहत औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
July 25, 2026मध्य प्रदेश
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
July 25, 2026मध्य प्रदेश
