Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के निवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह।

1 min read

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल अपने प्रवास के दौरान आज नर्मदापुरम पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया के निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की,एवं भोजन प्राप्त किया।
सांसद निवास पहुंचने पर श्री खंडेलवाल का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने सांसद जी के परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की। इस दौरान सांसद माया नारोलिया ने प्रदेश अध्यक्ष का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सांसद निवास पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अपने प्रदेश मुखिया का स्वागत किया। श्री खंडेलवाल ने संजीदगी दिखाते हुए एक-एक कर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ संगठनात्मक विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की।
इस मुलाकात को केवल एक शिष्टाचार भेंट ही नहीं, बल्कि आगामी सांगठनिक कार्यों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के सहज व्यवहार और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद ने स्थानीय टीम में नई ऊर्जा का संचार किया है।
इस अवसर पर नर्मदापुरम विधानसभा के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रीति शुक्ला, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया,प्रांशु राने,सचिन तोमर,योगेंद्र सोलंकी, अमित नायक,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल,गोलू तिवारी,अभिषेक कनोजिया, उमेश गोस्वामी,ऋषभ शुक्ला,विशाल दीवान सहित कार्यकर्तागण एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

About The Author