Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

“विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में वृक्षारोपण किया गया

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम ।  गुरूवार 5 जून  को “विश्व पर्यावरण के दिवस” के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (I.G.P.) नर्मदापुरम श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय नर्मदापुरम में पौधारोपण किया गया।

उक्त अभियान के तहत चिकित्सालय के आर.एम.ओ. डॉ.एस.आर.करोंजिया एवं डॉ.सविता पुष्कर तथा स्टाफ नर्स सुरभि पाटोदे एवं किरण भारती एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा भी परिसर में पौधे रोपित किए गए।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक एवं चिकित्सालय स्टॉफ द्वारा नारंगी, अशोक, पथरचटा,  नींबू तथा अन्य औषधिय पौधे “वायुदूत ऐप” के माध्यम से रोपित किय गए।

      साथ ही जिला आयुष अधिकारी डॉ. विमला गढ़वाल के मार्गदर्शन में आयुष बिंग में डॉ.अक्षय जैन, डॉ. अशोक पुष्कर एवं जिले के सभी आयुष संस्था प्रभारीयों द्वारा भी वायुदूत ऐप के माध्यम से वृक्षारोपण किया गया।

 

About The Author

Leave a Reply