NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

विश्व पर्यावरण दिवस पर कंचन नगर पार्क से शुरू हुआ एक पेड़ माँ के नाम अभियान

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कंचन नगर पार्क रसूलिया में पौधारोपण किया। नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने बताया कि इस दौरान पार्क में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया। मंडल के प्रत्येक बूथों पर इस अभियान के अंतर्गत एक पेड़ माँ नाम लगेंगे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया,लोकसभा सांसद दर्शनसिंह चौधरी,सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह,नपाध्यक्ष नीतू यादव,संभागीय कार्यालय प्रभारी हंस राय,विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव एवं अभियान संयोजक संतोष मीना, सह संयोजक सुमित गौर,पार्षद श्रीमति महिमा रोहित गौर , चंद्रमोहन परिहार,मुकेश पटेल,मुकेश राठौड़,भाजयुमो अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply