Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

तीन माह से वेतन को तरस रहे आउटसोर्स श्रमिकों को मिला बकाया भुगतान कलेक्टर के निर्देश पर श्रम विभाग की कार्रवाई ।

1 min read

नर्मदापुरम। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड संस्थान में कार्यरत आउटसोर्स श्रमिकों को पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा था। मामले में जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में श्रम विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को उनका बकाया वेतन दिलाया गया। श्रम विभाग ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से समन्वय कर आउटसोर्स एजेंसी प्लेवे सिक्युरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा से श्रमिकों के लंबित वेतन भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की। इसके तहत 8 सिक्युरिटी गार्ड, जिनमें राजकुमार भल्लवी सहित अन्य श्रमिक तथा 1 सुपरवाइजर नितिन सोनवंशी का कुल 6 लाख 11 हजार 980 रुपये का बकाया भुगतान कराया गया।

तीन माह से वेतन लंबित होने के कारण श्रमिकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन एवं श्रम विभाग की पहल से बकाया राशि का भुगतान होने पर श्रमिकों को राहत मिली है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने श्रमिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि श्रमिकों को उनके वैधानिक अधिकारों एवं समय पर वेतन भुगतान का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की अनदेखी अथवा उनके भुगतान में अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

 

About The Author