Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 30 किलो महुआ लाहन भी बरामद; 4 प्रकरण दर्ज

1 min read

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा जिले में अवैध मदिरा के परिवहन, विनिर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के दिए गए निर्देशों के पालन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को आबकारी वृत्त सिवनी मालवा अंतर्गत ग्राम सोमलवाड़ा में ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्मित 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 30 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया गया। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत करीब 7 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) क एवं च के अंतर्गत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक के.के. पड़रिया, गोपाल रघुवंशी एवं मनोज रघुवंशी का सराहनीय सहयोग रहा।

 

About The Author