ग्राम दुगारिया में जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन ।
1 min read
नर्मदापुरम। जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन दिनांक 21-11-2026 को शा.प्रा० शाला टुगरिया में किया गया। जिसमें JSK-SPM दुगारिया के अन्तर्गत आने बाली समस्त शालाओ में कक्षा 3 से 5 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों ने सहभागिता की।
संवाद का विषय
घटाव – चुनौतियाँ और समाधान बच्चों को घटाव के सवाल करते समय आने वाली चुनौतियां जैसे – इकाई, दहाई, सैकड़े, और स्थानीय मान की बच्चा समझ न होने पर, किस प्रकार TLM सामग्री, और गतिविधियों के द्वारा किस प्रकार बच्चों में समझ विकसित करना है पर सहजकर्ता-श्रीमती संगीता पिपले द्वारा विस्तृत चर्चा की गई । तथा संवाद का समेकन कर शिक्षको को पोस्टवर्क दिया गया।
शैक्षिक संवाद में नोइल श्रीमती विद्या ठाकुर एवं CAC पुरुषोत्तम अहिरवार उपस्थित रहे। शैक्षिक संवाद के सफल आयोजन हेतु संस्था प्रमुख रूपकुमार जैन व शिक्षिका श्रीमती सोनल गुड्धे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।



