Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

महिलाओं को शोषण से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा वन स्टॉप सेंटर – श्रीमती माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम – राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने दिल्ली में सदन के माध्यम से अत्यंत महत्वपूर्ण विषय की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने ध्यान आकर्षित करते हुए सदन में कहा कि माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री जी का ध्यान वन स्टॉप सेंटर की और आकर्षित करना चाहती हूंl
माननीय सभापति महोदय पूरे भारत देश मे अभी तक 878 वन स्टॉप सेंटर खोले गए हैं जिसमें से 802 वर्तमान में कार्यरत है, मध्य प्रदेश में 64 वन स्टॉप सेंटर खोले गए हैं जिसमें से 57 वर्तमान में कार्यरत है l
मैं माननीय मंत्री जी से यह निवेदन करती हूँ कि यह वन स्टॉप सेंटर को हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रणनीतिक रूप से स्थित हो, ताकि आसान पहुँच सुनिश्चित हो सके। माननीय सभापति जी इन केंद्रों के कर्मचारियों को ज़रूरतमंद महिलाओं की प्रभावी सहायता करने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण मिले।
इसके अलावा, इन केंद्रों की पहुँच बढ़ाने के लिए एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम लागू करने की तत्काल आवश्यकता है। ऐसी पहलों से जनता को ओएससी द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में शिक्षित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक महिलाएँ इन आवश्यक सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित होंगी। इससे उनकी सुरक्षा और कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
मैं माननीय मंत्री जी से आग्रह करती हूँ कि वे मध्य प्रदेश में वन स्टॉप सेंटर की प्रभावकारिता और नंबर बढ़ाने के लिए इन उपायों पर विचार करें।

About The Author

Leave a Reply