Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मेरा गांव मेरा तीर्थ के कार्यकर्त्ताओ का होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न ।

1 min read

रिपोर्टर:- राजकुमार पटेल
बनखेड़ी। भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास परिसर मे सम्पन्न हुआ मेरा गांव मेरा तीर्थ के कार्यकर्त्ताओ का होली मिलन समारोह का कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में संरक्षक अनिल बारोंलिया,संयोजक तीरथ पटेल, सह संयोजक संतोष पटेल न्यास के प्रबंधक धर्मेंद्र गुर्जर, न्यास के सह सचिव केशव माहेश्वरी एवं विभिन्न ग्रामो सें 80 कार्यकर्त्ताओ की उपस्थिति रही सर्वप्रथम मां शारदे के सम्मुख अतिथियों द्वारा दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलन किया गया , तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत मेरा गांव मेरा तीर्थ के मुर्गीढाना ग्राम संयोजक जितेंद्र चौकसें द्वारा किया गया उसके पश्चात कार्यक्रम की भूमिका संयोजक तीरथ पटेल द्वारा रखी गई उसके पश्चात मुख्य वक्ता विद्या भारती मध्यभारतप्रान्त सेवा क्षेत्र की शिक्षा के क्षेत्र प्रमुख पुरुषोत्तम जोशी द्वारा अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन विषय पर अपनी बात रखी उन्होंने कहा समाज मे स्वदेशी का बोध हो हम अपने हस्ताक्षर हिंदी में करने का करें हमारी मातृभाषा पर हमें गर्व होना चाहिए हमारी मातृभाषा सर्वश्रेष्ठ है, स्वावलंबन का भाव जागरण हो, नागरिक कर्तव्य बोध हो हमारे कर्तव्य हमें ध्यान में रखना चाहिए यह देश का है वह हमारा है ऐसा भाव सभी के मन में रहे बिजली की फिजूल खर्ची ना हो, यातायात के नियमों का पालन करें, मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें यह हमारे नागरिक कर्तव्य के अंतर्गत ही आते हैं, सामाजिक समरसता मैं महाकुंभ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रयागराज में स्नान हेतु अनेको घाटों का निर्माण किया गया लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं ने वहां पर स्नान करते समय किसी की जाती नहीं पूछी और किसी घाट पर यह भी नहीं लिखा गया कि यह फला जाति के लिए यह फला जाति के लिए इससे बड़ा सामाजिक समरसता का उदाहरण क्या हो सकता है लेकिन हम देखते हैं जो व्यक्ति महाकुंभ में स्नान करके वापस अपने घर को आता है लेकिन अपने गांव के मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाता,गांव के सार्वजनिक स्थान पर जल नहीं ले सकता,इसीलिए एक शमशान हो, एक जल का स्थान हो मंदिरों में सभी का प्रवेश हो,ऐसी समाज सें अपेक्षा है और यह तभी संभव है जब हम मेरा गांव मेरा तीर्थ की संकल्पना को चरितार्थ करेंगे, पर्यावरण के विषय में जोशी जी द्वारा कहा गया कि हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक घर में एक पौधा हो और उसकी सुरक्षा स्वयं करें, हमारा घर प्लास्टिक मुक्त हो बाजार जाते समय कपड़े का थैला ले जाए किसी भी प्रकार की पॉलिथीन का उपयोग न करें यदि हमारे मोहल्ले में गांव में परिवार में पॉलिथीन बाजार से आती है तो उसको इकट्ठा कर एक स्थान पर उसको नष्ट करे, जितनी जल की हमें आवश्यकता लगती है उतने का ही उपयोग करें जल का भी संरक्षण हम करें तभी सृष्टि पर मानव जीवन संभव है, मुख्य वक्ता के उद्बोधन के पश्चात न्यास के ग्रामीण गतिविधि प्रमुख ओंकार सिंह राजपूत द्वारा चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाली 30 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर अपने-अपने ग्रामो में स्वच्छता हो,भगवा पताका प्रत्येक घर पर फहरे और टोली बनाकर ग्राम के प्रत्येक परिवार में नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए जाये ऐसा आग्रह किया गया, 30 मार्च को प्रत्येक ग्राम में प्रभात फेरिया का आयोजन हो, स्वयं के समय ग्राम के मंदिरों में सामूहिक भजन कीर्तन आरती हो, कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को प्राकृतिक गुलाल लगाकर होली उत्सव की शुभकामनाएं दी एवं कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन संरक्षक अनिल बारोलिया द्वारा किया गया

About The Author

Leave a Reply