Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सीवेज प्लांट रसूलिया नर्मदापुरम में निर्माण श्रमिकों हेतु विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में एवं सचिव/ न्यायाधीश विजय कुमार पाठक एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी  अभय सिंह की उपस्थिति मे गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिको हेतु श्रम विभाग के साथ संयुक्त समन्वय से सीवेज प्लांट रसूलिया नर्मदापुरम में निर्माण श्रमिकों हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर मे न्यायाधीश/ सचिव  विजय कुमार पाठक द्वारा श्रम दिवस मनाने का कारण, उद्देश्य एवं संवैधानिक अधिकार, न्यूनतम मजदूरी, समान मजदूरी, ई श्रमिक कार्ड योजना, कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम, कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम 1948, आयुष्मान कार्ड आदि लाभकारी योजनाओ के संबंध मे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह द्वारा नि:शुल्क विधिक सहायता, गैर संगठित क्षेत्र के मजदूरों के सशक्तिकरण एवं श्रमिकों के कानूनी अधिकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा श्रमिको के लिए संचालित योजनाओं तथा श्रमिकों हेतु शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

श्रम अधिकारी सुश्री वर्षा इपाचे द्वारा म.प्र.भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल तथा म.प्र.असंगठित (ग्रामीण एवं शहरी)कर्मकार कल्याण मंडल की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

(सीएससी) कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से शिविर दिनांक को ही श्रमिकों का पंजीयन कर ई-श्रम कार्ड सचिव के द्वारा वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू द्वारा किया गया।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें