Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

संबल योजना से नर्मदापुरम निवासी निर्मला यादव को मिला संबल, बच्चों के भविष्य को संवरने में मिली मदद

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित श्रमिक वर्ग के परिवारों को संकट की घड़ी में सहायता प्रदान करने हेतु चलाई जा रही है, जिससे वे कठिन समय में भी आत्मनिर्भर रह सकें और सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

नर्मदापुरम निवासी श्रीमती निर्मला मालवीय को उनके पति की असामयिक मृत्यु के उपरांत मध्यप्रदेश शासन की संबल योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

श्रीमती मालवीय ने बताया कि इस सहायता राशि से उन्हें बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सहारा मिला है। उन्होंने कहा कि यह राशि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने में सहायक सिद्ध हुई है और इससे उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संबल योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण हैं।

 

About The Author

Leave a Reply