Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नवागत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व सेठानी घाट पर किया मां नर्मदा का पूजन

1 min read

नर्मदापुरम । नवागत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पहुंचकर मां नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने जिले की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। सेठानी घाट पर पहुंचने पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने सर्वप्रथम मां नर्मदा को नमन किया। इसके पश्चात वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हिमांशु जैन, एसडीएम पिपरिया आकिप खान, सिटी मजिस्ट्रेट  देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। पूजन के उपरांत कलेक्टर श्री मिश्रा ने घाट पर तैनात होमगार्ड जवानों से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

 

About The Author