Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जन भागीदारी से ही आदर्श ग्राम का निर्माण संभव – राज्यसभा सांसद माया नारोलिया

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था, शैल पंचायत तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ग्राम शैल मैं किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन से हुआ। इस अवसर पर आदर्श ग्राम की परिकल्पना पर परिचर्चा, पौधारोपण, पुस्तकालय उद्घाटन एवं नवगृह वाटिका में नौ पौधों का रोपण राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक  प्रेम शंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्वागत सरपंच निलेश गौर एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यों द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष आनंद नामदेव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। ग्राम सरपंच नीलेश गौर ने जनप्रतिनिधियों को ग्राम की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य अतिथि श्रीमती माया नारोलिया ने अपने संबोधन में कहा, “माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि प्रत्येक गाँव एक आदर्श ग्राम बने, जहाँ मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक विकास की सभी संभावनाएँ साकार हों। ग्राम शैल को भी आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद  दर्शन सिंह चौधरी ने दूरभाष के माध्यम से ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा ने घोषणा की कि ग्राम शैल, मिसरोद, दीवान खरार एवं अन्य गाँवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा, जिसकी अनुमति शासन से प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ग्राम शैल के समग्र विकास के लिए वे संकल्पित हैं और पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा किया जा चुका है। जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री सुधीर पटेल ने मंगल भवन में रसोई निर्माण हेतु दो लाख रुपये की राशि भेंट करने की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण बना। संभाग समन्वयक श्री कौशलेश प्रताप तिवारी ने जन अभियान परिषद की कार्यशैली की जानकारी दी।ग्रामोत्सव में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ ग्रामोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, भाजपा डोलरिया मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र राजपूत, सरपंच, बेखेड़ी सुनील चौधरी मिसरोद उपसरपंच सुनील गौर जनपद सदस्य, मिसरोद मोहन गुबरेल प्रस्फुटन समिति सदस्य प्रवीण गौर, ओम प्रकाश गौर, राजेश गौर, मनोज गौर, तेजराम गौर, ब्लॉक समन्वयक विवेक मालवीय तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अजय दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल ने किया।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें