Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सांसद और विधायक ने किया प्राथमिक शाला भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन

1 min read

सिवनी मालवा। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शनिवार 06 दिसम्‍बर को ग्राम कोठरा में प्राथमिक शाला भवन के निर्माण कार्य का सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा के साथ भूमि पूजन किया।

सांसद श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ‘शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने का यह प्रयास, गाँव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई शुरुआत करेगा। उन्‍होने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) का कार्य कराने हेतु सभी से आग्रह किया।

इस दौरान कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमति रेणुका मृगेंद्र मंडलोई, योगेन्द्र राजपूत, वरुण पटेल, अजीत मंडलोई, जितेंद्र चौहान, ग्राम सरपंच पवन रघुवंशी एवं समस्त जनप्रतिनिधि-कार्यकर्तागण तथा ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply