केसला में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह
1 min read
जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम । प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह का आज 2 अप्रैल को नर्मदापुरम जिले में आगमन होगा। प्रभारी मंत्री 2 अप्रैल को शाम 5:00 बजे जबलपुर से नर्मदापुरम जिले के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 9:00 बजे सर्किट हाउस नर्मदापुरम पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगे।
3 अप्रैल को प्रभारी मंत्री श्री सिंह प्रातः 10:00 बजे सर्किट हाउस से केसला के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10:30 बजे केसला के एकलव्य आवासीय विद्यालय भरगदा में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह प्रातः 11:30 बजे केसला से नर्मदापुरम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 12:00 बजे फेफर ताल में जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता कर दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह दोपहर 3:00 बजे नर्मदापुरम से छिंदवाड़ा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
Related posts:

नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री तिवारी का जन्मदिन मनाया, हुआ स्वागत-सम्मान

बागलखेड़ी में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया रहीं मु...

