Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

श्रद्धा , भक्ति और आस्था से निकली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा, भव्य स्वागत , बरसाए फूल, गूंजे जयकारे अखिल भारतीय कायस्थ समाज समाज मातृशक्ति हुईं शामिल

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदा पुरम। शहर में रविवार को न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव श्रद्धा , भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चित्रगुप्त घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर से पूजा अर्चना के बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली , जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सेठानी घाट पहुंची। भगवान चित्रगुप्त न्यायाधीश के रूप में जाने जाते हैं। उनकी जयंती पर समाज ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। शोभायात्रा में विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा सहित अन्य विशिष्टजन शामिल हुए।

नर्मदा लोक बनने पर बनेगा विशाल चित्रगुप्त मंदिर- विधायक डॉक्टर शर्मा

विधायक श्री शर्मा ने चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता हैं। आज भगवान का प्रकटोत्सव आनंद से मन रहा है इसके लिए मैं शहरवासी और समाज के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय करते हैं और हमें उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर विधायक श्री शर्मा ने नर्मदा लोक बनने पर चित्रगुप्त मंदिर की नवनिर्माण  कार्य करवाने की बात कही ।उन्होंने कहा कि नर्मदा लोक का जब कार्य शुरू होगा तब चित्रगुप्त घाट पर भव्य मंदिर बनेगा ।

विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा, जमकर हुआ स्वागत
चित्रकूट घाट स्थित मंदिर से भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा एकता चौक , मोरछली चौक, इतवारा बाजार, जयस्तंभ चौक , हलवाई चौक,  सराफा चौक होते हुए होली चौक स्थित कोरीघाट चित्रकूट मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान बग्घी पर एक नन्हे  बच्चे को चित्रगुप्त भगवान बनाकर बिठाया गया जो की आकर्षण का केंद्र रहा।
बैंड बाजे डीजे की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। जगह-जगह आतिशबाजी हुई।

सर्व ब्राह्मण समाज ने फूलमाला से किया स्वागत
शोभा यात्रा का मोरछली चौक पर सर्व ब्राह्मण समाज ने फूलमाला  से समाज का स्वागत किया गया। वहीं व्यापारी संघ ने इंदिरा चौक पर  फूल माला से स्वागत किया। हलवाई चौक पर संघ के कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए और जलपान कराया। इसके साथ ही सराफा चौक पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता, सभी को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं-समाजसेवी अमृता राजे पलिया

भगवान चित्रगुप्त की जयंती श्रद्धा से बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं इस गरिमामय आयोजन में शामिल हूं इसके लिए मैं समाज को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं। आयोजनों से हमारी सनातनी परंपरा को हम आगे बढ़ाते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता सतपाल पलिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

About The Author

Leave a Reply