Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

एमएसएमई ऋण आउटरीच शिविर में मौके पर ही स्वीकृत किए 170 करोड़ के ऋण

1 min read

नर्मदापुरम। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग एमएसएमई के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सांई कृष्णा रिसोर्ट में एमएसएमई ऋण मेगा आउटरीच शिविर कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्यसभा सदस्य श्रीमति माया नारोलिया ने 130 से अधिक हितग्राहियों को 170 करोड़ केे स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच देश के युवा, महिला वर्ग से लेकर पात्र वृद्ध सभी को आत्मनिर्भर बनाने की है। ग्राहकों की ऋण संबंधी समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से मेगा ऋण आउटरीच शिविर में समाज के गरीब तबके से लेकर बड़े उद्यमियों तक बैकिंग योजनाओं को जानकारी के साथ उन्हें ऋण देकर आर्थिक रुप से सबल बनाने का काम सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के तत्वाधान में किया गया है। उन्होंने बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। वहीं केंद्रीय कार्यालय के प्रतिनिधि डीजीएम जयशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में एमएसएमई और बैंक ने भूमिका निभाई है। इस तरह के आयोजन से वित्तीय सहायता तक पहुंच आसान होती है। उन्होंने आपकी पूंजी-आपका अधिकारी, घर वापसी और स्वागतम जैसी योजनाओं के साथ-साथ मुद्रा, जीएसटी आधारित ऋण, और होटल सेक्टर के लिए विशेष वित्तीय प्रावधानों की जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रमुख रजत मिश्रा ने कहा कि बैंक अब क्लस्टर आधारित पहुंच पर विशेष ध्यान दे रहा है, ताकि क्षेत्र के विशिष्ट व्यापारिक समूहों, विशेषकर पर्यटन और हास्पिटैैलिटी सेक्टर को उनकी जरूरतों के अनुसार सरल और त्वरित बैकिंग सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम में उद्यमियों, ऋण लाभार्थियों को अपने व्यवसाय वृध्दि हेतु विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्यमियों को मुद्रा, बिजनेस लोन, शाप लोन, सीए लोन, टेक्सटाइल सेक्टर के लिए लोन, जीएसटी आधारित ऋण, संजीवनी योजना और सेंट होटल योजना की विस्तृत जानकारी दी गई, इनमें सेंट बिजनेस लोन, सेंट बिजनेस व्हीकल, सेंट संजीवनी, सेंट टेक्सटाइल, सेंट स्टैंड अप इंडिया, सेंट शाप और सेंट होटल जैसी योजनाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, लघु उद्योग संघ अध्यक्ष अवधनारायण चौहान, जिला लघु उद्योग संघ नर्मदापुरम अध्यक्ष राम नवलानी, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव, महासचिव गौरव सेठ, उदित द्विवेदी, लोकेश आहुजा, लघु उद्योग संघ के सचिव महेंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष ओम पुरोहित, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, शैलेश कटारे, महेंद्र सिंह आनंद, बलवान सिंह चौहान, अजय खन्ना, अनिल राठी, सत्यम अगवाल, सुशील खत्री, योगेंद्र सोलंकी, विशाल दीवान, शशांक राय ने भी संबोधित किया।

 

About The Author

Leave a Reply