वन स्टाप सेंटर नर्मदापुरम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
नर्मदापुरम । वन स्टाप सेंटर नर्मदापुरम में 30 जुलाई बुधवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/न्यायधीश श्री विजय कुमार पाठक ने उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याएं सुनी और काउंसलिंग की।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह ने न्यायालय अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। न्यायालय संबंधी जानकारी हेतु 15100 टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी ने वन स्टाप सेंटर की योजनाओं, 181 महिला हेल्पलाइन और घरेलू हिंसा रोकथाम अधिनियम 2012 के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।
Related posts:
APK फाइल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 03 आरोपी को जिला देवघर (झार...
April 18, 2026मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सिवनी मालवा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने हेलीपैड पर किया आत्मीय स्वागत
April 16, 2026मध्य प्रदेश
विधायक डॉ शर्मा के विजन डाक्यूमेंट के तहत नपा द्वारा 523.6 लाख की राशि के भूमि पूजन और 439.47 लाख रु...
April 15, 2026मध्य प्रदेश
