Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सरकारी अस्पताल, स्कूल और अन्य भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन प्राथमिकता से किया जाए – कमिश्‍नर कृष्ण गोपाल तिवारी

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । नर्मदापुरम संभाग कमिश्‍नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने मंगलवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में नर्मदापुरम संभाग के हरदा बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह सरकारी अस्पताल, स्कूल एवं अन्य शासकीय भवनों के लिए यदि भूमि की आवश्यकता है तो भूमि आवंटन प्राथमिकता से करें। कमिश्‍नर ने कहा कि सरकार के विकास कार्यों के लिए भूमि देने में देरी न हो और भूमि आवंटन के प्रकरण पेंडिंग ना रहे और भूमि आवंटन प्राथमिकता से किया जाए ताकि निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे किए जा सके। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले में स्थित आईटीआई महा विद्यालयो में सभी सीटे प्राथमिकता से भरी जाए। महिला सीट किसी भी स्थिति में रिक्त ना रहे। कमिश्‍नर ने कहा कि आईटीआई की दशा को सुधारने के लिए शासन विशेष तौर पर प्रयास कर रही है। अब आईटीआई में ट्रेनिंग लेने वाले विद्यार्थियों को कंपनियां नौकरी प्राथमिकता से देंगी। कमिश्‍नर श्री तिवारी ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रकरणों में पीड़ितों को राहत राशि देने में प्राथमिकता से कार्य करें। राहत राशि देने में किसी भी स्थिति में अनावश्यक रूप से विलंब न किया जाए। इसके साथ ही कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की सभी जिले अवैध खनिज उत्खनन भंडारण एवं परिवहन के प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे कार्य संलग्न वाहनों को राजसात करें और संबंधित पर जुर्माने की कार्रवाई की जाए। कमिश्‍नर ने कहा कि वर्तमान में की जा रही कार्रवाई की गति को और बढ़ाया जाए।

कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की सभी जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों के संचालक एवं प्राचार्य से इस आशय का लिखित में प्रमाण पत्र ले कि उनके स्कूल में कितनी बसें संचालित की जा रही है और कितनी बसो की फिटनेस की जांच की जा चुकी है। साथ ही स्कूल बसों के ड्राइवरों के लाइसेंस की जांच के संबंध में भी प्राचार्य एवं संचालकों से जानकारी ली जाए। कमिश्‍नर ने कहा कि स्कूलों में कितनी बसें संचालित हो रही है एवं कितने ड्राइवर कार्यरत हैं इसकी जानकारी मिल जाएगी और इसी आधार पर जिला परिवहन अधिकारी सभी स्कूल बसों की चेकिंग करेंगे एवं ड्राइवर के लाइसेंस की भी जांच करेंगे।

कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बृहद स्तर पर पौधारोपण के कार्य किए जाने हैं। इस बार वन विभाग एवं अन्य विभाग द्वारा लगाए गए पौधों की काउंटिंग नहीं की जाएगी। अतः सभी नागरिकों, स्कूली बच्चों, कॉलेज के विद्यार्थियों, आम जनता को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया जाए क्योंकि इनके द्वारा किए गए पौधारोपण की ही काउंटिंग की जाएगी। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए कि रोपित पौधे के साथ सभी अपनी फोटो वायु दूत एप में भी अनिवार्य रूप से अपलोड करें।

एवं आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा इस हेतु सभी जिले अपने-अपने स्तर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने वर्षा से पूर्व की तैयारी की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि नगर पालिका सभी नालो और नालियों की साफ सफाई अभी से करना सुनिश्चित करें। बाढ़ ग्रसित क्षेत्र पर विशेष निगरानी जाए। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की सभी कलेक्टर कर्मचारियों के हितों के लिए गठित जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक इसी सप्ताह आयोजित कर लें।

कमिश्‍नर ने अनुभाग स्तर पर, तहसील स्तर पर एवं विकासखंड स्तर पर ई ऑफिस सिस्टम के अंतर्गत ही सभी शासकीय कार्य करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि अनुभाग, तहसील एवं विकासखंड स्तर पर भी सभी फाइलें ई ऑफिस सिस्टम के अंतर्गत ली जाए। संबंधित अधिकारी ऑफलाइन फाइल ना लें। बताया गया कि अधिकांश एसडीएम एवं तहसीलदार के मेल आईडी बनाए जा चुके हैं और इसी सप्ताह से अनुभाग, तहसील स्तर एवं विकासखंड स्तर पर ई ऑफिस सिस्टम के तहत कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की सभी कंप्लीट हो चुके राजस्व के पुराने रिकॉर्ड जिला अभिलेखागार में जमा कराए जाए। उन्होंने कहा कि रीडर एवं पीओ आईडी पर कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी निराकृत प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जाए। कमिश्‍नर ने कहा कि एसडीएम के रीडर के पास अनावश्यक रूप से भू अर्जन के प्रकरण लंबित न रहे। जिन भू अर्जन के प्रकरणो में भुगतान किया जा चुका है तो ऐसे प्रकरणों का रिकॉर्ड अभिलेखागार में जमा कराया जाए।

नजूल नवीनीकरण की समीक्षा करते हुए कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की लीज नवीनीकरण के ऐसे प्रकरण 31 मार्च 2025 को एक्सपायर हो चुके हैं, ऐसे लीज के प्रकरणों का पुनः नवीनीकरण किया जाए। संबंधित व्यक्ति से आवेदन लेकर लीज नवीनीकरण के प्रकरण प्राथमिकता से किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को भी जागरूक किया जाए कि वह अपने लीज का नवीनीकरण अनिवार्य रूप से कराए। जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की प्राचीन कुएं, बावड़ी एवं जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए और अधिक मेहनत से कार्य किए जाएं और सभी जिले अपना प्रदर्शन सुधारे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, बैतूल कलेक्टर  नरेंद्र सूर्यवंशी, हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ऑनलाइन एवं उपायुक्त राजस्व  गणेश जायसवाल, संयुक्त आयुक्त विकास श्री जीसी दोहर एवं अन्य अधिकारी गण ऑफलाइन उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply