सिवनी मालवा विधायक की अनुशंसा पर 03 निर्माण कार्यो के लिए 03 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
सिवनी मालवा। विधायक सिवनीमालवा की अनुशंसा पर कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा 03 निर्माण कार्यो के लिए कुल 03 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक सिवनीमालवा प्रेमशंकर वर्मा की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत कालाआखर के ग्राम शक्तिपुरा सोहनलाल धुर्वे के घर के पास चौपाल पर टीनसेट निर्माण कार्य जनपद पंचायत केसला, ग्राम पंचायत कालाआखर में खेडापति माता मंदिर के पास चौपाल एवं टीनसेट निर्माण कार्य जनपद पंचायत केसला एवं ग्राम पंचायत चौकीपुरा के ग्राम नीमखेडा में आंगनबाडी के पास चौपाल निर्माण कार्य के लिए क्रमश: 01-01 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
Related posts:
प्रधानमंत्री कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्त्ता करें 12-12 पौधों क...
June 8, 2026मध्य प्रदेश
श्रीमद् भागवत कथा में अमर कथा और माता कुंती के प्रसंग से भाव विभोर हुए श्रद्धालु
June 8, 2026मध्य प्रदेश
चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, समाजसेवी श्री वर्मा ने दी स्वच्छता की सीख,नर्मदा क...
June 8, 2026मध्य प्रदेश
