Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कर रही कार्य : सांसद दर्शन सिंह चौधरी

1 min read

रिपोर्टर संदीप पटेल:-
पिपरिया । आर एन ए ग्राउंड में जय गिरिराज ट्रॉफी जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को मॉर्निंग फुटबॉल क्लब पिपरिया के तत्वाधान में फाइनल मैच संपन्न हुआ जिसमे फाइनल मुकाबला तीन शून्य से सचिन स्पोट्र्स ने जीता आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे। जूनियर वर्ग और सब जूनियर की स्थानीय टीमों के फाइनल मैच संपन्न हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के पश्चात अतिथियों के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि इसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकर लगातार काम कर रही है। खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा पिपरिया में खेल बढ़ावा देने के लिए मॉर्निंग फुटबॉल क्लब का यह प्रयास सराहनीय है।

कार्यक्रम में शामिल अतिथि सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल अनिल माहेश्वरी विनोद कटकवार,भगवानदास अग्रवाल,दीपक गोदानी,गिरीश गोदानी, निर्मल गोदानी,राजेन्द्र उपाध्याय,नीतिराज सिंह पटेल उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply